मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद चौधरी की 110वीं जयंती पर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि शीघ्र ही जिला प्रशासन स्व. चौधरी की स्मृति में भव्य समारोह करेगा। मौका था जुब्बा सहनी पार्क में 20 वर्षों से संचालित दुर्गा प्रसाद चौधरी राजकीय जिला विज्ञान केंद्र में आयोजित जयंती समारोह का। समारोह का उद्घाटन करते हुए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. तारण राय ने कहा कि धनाढ्य घर में जन्मे स्व. चौधरी अपने संसाधनों के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व राज्य के साथ खासकर मुजफ्फरपुर का नाम रौशन किया था। वे महान वैज्ञानिक थे। समारोह के आरंभ में वैज्ञानिक पुत्र अशोक भारती ने अपने पिता की कृतियों को विस्तार से बताया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिवशंकर प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.