मधुबनी, जुलाई 5 -- मधुबनी। मत्स्य उत्पादन एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मधुबनी में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मत्स्य निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (बिहार एक्वाकल्चर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम), जिसे गेट्स फाउंडेशन से वित्तीय सहयोग प्राप्त है, तथा (प्रदान संस्था) के संयुक्त सहयोग से मधुबनी जिले के 6 चयनित मत्स्य किसानों ने अपनी पूंजी लगाकर जयंती रोहू एवं अमृत कतला का उन्नत स्पॉन मंगवाया है। यह उन्नत स्पॉन के अधिकृत मल्टीप्लायर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, अंजनी कुमार ने कहा कि राज्य सरकार एवं विभाग द्वारा मत्स्य किसानों की आय बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। टीम के विवेक प्रिय...