गाजीपुर, दिसम्बर 10 -- गाजीपुर ( देवकली)। ब्लाक मुख्यालय परिसर देवकली में बुधवार को किसान मेला व रबी फसल पर गोष्ठी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमलेश पाण्डेय व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने फीता काटते हुए दीप प्रज्वलित करके किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने कहा किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करना चाहिए ताकि कम से लागत मे अधिक उत्पादन तथा लाभकारी मूल्य मिल सके। भाजपा नेता कमलेश पाण्डेय ने कहा किसानों की आय दोगुना करने के लिए शासन द्वारा अनेक सुविधायें दी जा रही है। जिसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों के बजाय खेतो मे जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए ताकि भूमि की उर्वराशक्ति बरकरार रह सके। मृदा परीक्षण कराकर संतुलित रासायनिक ...