लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी कृषि उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह बदलाव वैज्ञानिक तकनीकों, एग्रो-क्लाइमेटिक जोन आधारित रणनीति और केंद्र-राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यूपी में "लैब टू लैंड" की अवधारणा धरातल पर उतर चुकी है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है। कृषि विकास दर में उल्लेखनीय वृद्धि, प्रति हेक्टेयर उत्पादन में रिकॉर्ड सुधार, बहुफसली खेती का विस्तार और वैल्यू एडिशन पर बढ़ता फोकस इस परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं।मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- यूपी में 'लैब टू लैंड' से बदली खेती, तकनीक और वैल्यू एडिशन से किसानों की आय बढ़ी; कृषि सम्मेलन में बो...