बोकारो, जून 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार की ओर से सोमवार को प्रखंड के पतकी, दारिद और उत्तासारा पंचायत के कई गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों, और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय और उत्पादकता में वृद्धि करना है। इस अभियान के मुख्य वैज्ञानिक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ अरुण नाथ पुराण ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसान अपनी परंपरागत खेती को नवाचार और वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ लें, तो उनकी आमदनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी संभव है। उन्होंने विशेष तौर पर बीजोपचार की आधुनिक तकनीकों की चर्चा करते हुए किसानों को बताया कि इससे न केवल बीजों की गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी सशक्त होती है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.