जौनपुर, मार्च 17 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर विकास खंड के कोदैला गांव निवासी एवं वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह का सोमवार को वाराणसी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी लोगों को मिली तो उनमें शोक फैल गया। मंगलवार की सुबह से ही उनके पैतृक निवास कोदैला गांव में अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने भी पहुंचकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। गांव से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...