बलरामपुर, अप्रैल 19 -- बलरामपुर संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज टोपर विश्राम में एक दिवसीय विज्ञान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उन्हें केवल किताबों तक सीमित न रहकर प्रयोगात्मक ज्ञान की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पल्लवी सचान ने की। कार्यशाला का मुख्य विषय वैज्ञानिक सोंच का विकास रहा। जिला विज्ञान क्लब से जुड़े त्रिपुरारी पूजन ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों का विषय नहीं है, बल्कि यह सोचने और समझने का तरीका है। उन्होंने छात्राओं को हर घटना के पीछे "क्यों" और "कैसे" जानने की जिज्ञासा विकसित करने के लिए प्रेरित किया। सह-समन्वयक आशीष कुमार वर्मा ने अंधविश्वास पर प्रहार विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि कई अं...