सहारनपुर, मई 2 -- यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन सहारनपुर शाखा द्वारा जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डॉ वाईपी सिंह, डॉ गौरव प्रताप सिंह और माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी मलिक ने विचार रखते हुए एंटीबायोटिक के सही उपयोग पर जोर दिया। डॉ वाईपी सिंह ने कहा कि एंटीबायोटिक का उपयोग सही मात्रा और सही समय तक होना चाहिए, अन्यथा बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और दवा असर नहीं करती। डॉ साक्षी मलिक ने बताया कि कल्चर रिपोर्ट आने के बाद ही एंटीबायोटिक का प्रयोग करना चाहिए, जिससे सही दवा का चयन हो सके। डॉ गौरव प्रताप सिंह ने ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू और वार्ड में विसंक्रमण कर संक्रमण कम करने की जानकारी दी। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि एंटीबायोटिक का उपयोग केवल जरूरत होने पर ही किया ...