लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खम्भारखेड़ा केन रिसर्च काउंसिल, मुजफ्फरनगर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार डागर ने दो दिवसीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ एजीएम केन (कॉर्पोरेट) असद शेख, महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका सहित गन्ना विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी एवं विकास कर्मचारी उपस्थित रहे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. डागर ने मिल क्षेत्र के विभिन्न जोनों एवं ग्रामों का भ्रमण कर शरदकालीन, बसंतकालीन, पेड़ी (रैटून), बीज प्लॉट एवं प्रदर्शन प्लॉटों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न गन्ना प्रजातियों की बढ़वार, फसल की स्थिति, खेतों में अपनाई जा रही कृषि तकनीकों तथा कीट एवं रोगों की स्थिति का गहन अवलोकन किया तथा किसानों एवं गन्ना विकास कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी सुझाव द...