वाराणसी, जुलाई 9 -- वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर, शाहंशाहपुर) के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सब्जी उत्पादन की अपार सम्भावनाएं हैं। वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों, गुणवत्ता मानकों, मूल्य संवर्धन और सुदृढ़ आपूर्ति शृंखला के माध्यम से राज्य को देश का अग्रणी सब्जी निर्यातक बनाया जा सकता है। निदेशक गुरुवार को संस्थान में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) परियोजना के अंतर्गत 'प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के माध्यम से उत्तर प्रदेश से सब्जियों के निर्यात को बढ़ावा' विषय पर बोल रहे थे। इस दौरान सब्जी निर्यातकों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की बैठक भी हुई। इसका उद्देश्य उत्पादकों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।कार्यक्रम में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, एपीडा और निर्यात निरीक्षण परिषद के प्रत...