समस्तीपुर, फरवरी 28 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा में जलवायु परिवर्तन के युग में पोषण सुरक्षा के लिए जैव रसायन और जैव प्रौद्योगिकी में उन्नतियां विषय पर जारी दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान वैज्ञानिकों ने जलवायु सहनशीलता, पोषण और सतत कृषि खाद्य प्रणालियों पर केंद्रित समानांतर विषयों पर चर्चा की। इस दौरान शारदा विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. बीसी त्रिपाठी ने उच्च कार्बन डाईऑक्साईड स्तरों के प्रति फसलों की अनुकूलन क्षमता, एनएबीआई, मोहाली की वैज्ञानिक डॉ.मोनिका गर्ग ने गेहूं में पोषक तत्वों की कमी के शारीरिक एवं आणविक पहलुओं, आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पीके मंडल ने धान में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता, नई दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. गोपालजी झा ने सतत कृषि में पौधों से जुड़े लाभकारी जीवाणुओं ...