प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दूसरे दिन बुधवार को वैज्ञानिकों ने भूमि क्षरण के रोकथाम पर प्रकाश डाला। स्वागत संबोधन में केन्द्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने वन परिदृश्य पुनरुद्धार तकनीक पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। आईईएसडी, बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीसी अभिलाष ने भूमि क्षरण के कारक एवं संसाधन पर बात की। शुआट्स के प्रोफेसर डॉ. दीपक लाल ने भूमि क्षरण में जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग की भूमिका पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इविवि वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अश्विनी कुमार ने शुष्क एवं बंजर भूमि सुधार विषय पर चर्चा किया। इविवि के डॉ. उमेश कुमार ने भूमि क्षरण तटस्थता को जलवायु और जैव विविधता लक्ष...