मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुशहरी, हिसं। मणिका हरिकेश पंचायत के किसानों की फसल का राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने शनिवार को जायजा लिया। वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने सुतिहारा के किसान विनोद कुमार कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, उमेशचंद्र, लक्ष्मी सिंह, रामखेलावन सिंह, संजय सिंह, परीक्षण सिंह के गेहूं, मक्का, आलू की फसल को देखा। किसानों ने बताया कि राजेंद्र किसी विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की द्वारा किसानों को मुफ्त बीज दिया गया था। उसी फसल को देखने वैज्ञानिकों की टीम आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...