वैज्ञानिकों ने दिया गांव को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश
लखनऊ, मई 22 -- निगोहा, संवाददाता। निगोहा के मस्तीपुर गांव में शुक्रवार को 'मेरा गांव मेरा गौरव' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर) की ओर से किया गया। जिसमें किसानों और ग्रामीणों को मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग, मत्स्य पालन व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।संस्थान के विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक और नीम कोटेड यूरिया के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन, मछली पालन की आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ शरद कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ रेशमा अंसारी, ग्राम प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी, सचिव संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.