आगरा, मई 23 -- भीषण गर्मी एवं लू हीटवेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप, गर्म हवाएं एवं लगातार बढ़ती उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसका असर केवल मनुष्यों पर ही नहीं बल्कि पशुधन एवं पक्षियों पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने गर्मी में पशुओं में "हीट स्ट्रेस" की समस्या तेजी से बचाए रखने की गाइडलाइन समझाई है। कृषि विज्ञान केंद्र कासगंज के पशुपालन विशेषज्ञ डा.सुशील का कहना है कि, अत्यधिक तापमान के कारण पशुओं के शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पाता, जिससे उनके स्वास्थ्य, उत्पादन क्षमता एवं कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- हीट वेव में 'वेट बल्ब' का वार...