वैज्ञानिकों ने किसानों को बताए खरीफ खेती के आधुनिक गुर
गोपालगंज, जुलाई 18 -- गोपालगंज। जिला कृषि कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से खरीफ मौसम को लेकर कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र, सिपाय के वैज्ञानिकों तथा कृषि एवं संबद्ध विभाग के अधिकारियों ने किसानों को मौसम के अनुरूप खेती की तकनीक और उनकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन ने किसानों को मेड़ पर अरहर लगाने और अरहर फसल के प्रत्यक्षण से होने वाले लाभ बताए। कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि यंत्रीकरण, पौधों में लगने वाले रोगों की रोकथाम और आधुनिक खेती की तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण, गलाघोंटू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.