मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस और जनहित अभियान के 19वें स्थापना दिवस पर एक वैचारिक सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता जनहित अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राज नारायण ने की। संचालन बालक नाथ साहनी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गायघाट के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर तीखा प्रहार किया।तिमूल के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने समाज में जातिगत बेड़ियां तोड़कर एकता स्थापित करने के लिए प्रबुद्धजनों से आगे आने का आह्वान किया। उत्तर बिहार प्रभारी दीप नारायण यादव उर्फ वामपंथी ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोहिया, भगत सिंह और कर्पूरी ठाकुर के विचारों को प्रशिक्षण के माध्यम से गांव-गांव के युवाओं तक पहुंचाया जाए। पूर्व...