नई दिल्ली, जून 3 -- देश के टॉप सेलिंग हैचबैक की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में टॉप-5 की लिस्ट में एक भी हैचबैक शामिल नहीं है। इतना ही नहीं, इस सेगमेंट राज करने वाली मारुति वैगनआर और स्विफ्ट इस बार बलेनो से पीछे रह गईं। हालांकि, इन सभी की बिक्री में काफी मामूली अंतर देखने को मिला। लंबे समय के बाद बलेनो की डिमांड स्विफ्ट और वैगनआर से ज्यादा रही। वहीं, टॉप-10 की लिस्ट में ये कार हुंडई क्रेटा से काफी ऊपर रहीं। चलिए एक बार आपको टॉप-10 कारो की लिस्ट दिखाते हैं। मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच की 20,208 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,100 यूनिट, मारुति सुज...