अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच चल रही जंग से एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के साथ बाजार में मंहगाई का बम फटने लगा है। मंहगाई हर सेक्टर में दवे पांव आ रही है। कास्मेटिक सेक्टर में भी मंहगाई ने दस्तक दे दी है। दिल्ली से आने वाला कास्मेटिक का सामान 20 से 30 फीसदी मंहगा हो गया है। वैक्स से लेकर मेकअप किट मंहगी मिल रही है। इससे पार्लर में भी जाना मंहगा हो जाएगा। घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बाजार में तमाम वस्तुओं के रेट बढ़ गए हैं। कास्मेटिक के आइटमों पर 10 से लेकर 50 रुपये तक इजाफा देखने को मिला है। अलीगढ़ में रेलवे रोड, बड़ा बाजार, कनवरीगंज, दही वाली गली, मामू भांजा, ऊपरकोट समेत अन्य स्थानों पर कास्मेटिक का कारोबार होता है। अलीगढ़ में 90 फीसदी कारोबारी कास्मेटिक का माल दिल्ली सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.