अयोध्या, जून 21 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या धाम में वैक्स म्यूजियम का उदघाटन किये जाने के दूसरे दिन से ही नगर निगम द्वारा 150 रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क लगाये जाने का विरोध शुरू हो गया है। कल्याण सिंह वार्ड के पार्षद और नगर निगम कार्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्य कुमार तिवारी सूर्या ने प्रवेश शुल्क लगाये जाने का विरोध करते हुए कहा कि नगर आयुक्त और महापौर को दिये गए पत्र में कहा है कि उदघाटन के अगले ही दिन से 150 रुपए प्रवेश शुल्क लगा दिया और अगले माह से 200 करने को कहा है जो कि अयोध्या की जनता के साथ छल है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चंदा घोटाले के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन उन्होंने कहा कि उचित शुल्क ही वैक्स म्यूजियम में लिया जाए जिससे बच्चे और बड़े बुजुर्ग रामायण कालीन दृश्य का दर्शन सुगमता से कर सकें और गरीब प...