लखनऊ, अगस्त 25 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। राजधानी में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 53,400 किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है। मंगलवार को केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 16 पात्र किशोरियों को निशुल्क एचपीवी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। तीन माह का विशेष अभियान अप्रैल से शुरू किया गया था। राज्य स्तर से लखनऊ के लिए 59 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले अब तक 53400 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यदिवसों में प्र...