उरई, मई 22 -- उरई। संवाददाता विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी कार्यशाला का आयोजन कालपी रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।कार्यशाला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीपीडी सर्विलांस में रोगियों की पहचान, सैंपल संग्रहण, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर डब्ल्यूएचओ की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ पल्लवी, डॉ दीप्ति जोसफ एवं डॉ उमेश जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान रोगों की समय पर पहचान, सैंपल एकत्रीकरण, रिपोर्टिंग प्रणाली तथा प्रभावी निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। वहीं सीएमओ डॉ वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वीपीडी सर्विलांस प्रणाली को मजब...