महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वैक्सीन प्रबंधन को लेकर सीएमओ कार्यालय सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। ट्रेनर वीसीसीएम नागेंद्र पांडेय ने ईविन पोर्टल पर ऑनलाइन वैक्सीन इंट्री करने, डी फ्रीजर का टेम्परेचर की फिजिकल व ऑनलाइन निगरानी, वैक्सीन क़ी गुणवत्ता, आइस पैक को नियमित कंडीसनल कर वैक्सीन के वेस्टेज को बचाने, वैक्सीन के तापमान को प्लस दो सेंट्रीग्रेट से प्लस आठ सेंट्रीग्रेट के मध्य रखकर उसका सही प्रबंधन करने के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि वैक्सीन का सही तरीके से प्रबंधन से ही वैक्सीन की गुणवत्ता बनी रहती है। इसके लिए विशेषकर कोल्ड चेन हैंडलर को सतर्क रहने की जरूरत है। आरआई नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया और एसीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र आर्या ने वैक्सीन को बेहतर देखभाल करने वाले कोल्ड चेन हैंडलरों को ...