मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। एचपीभी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत रौजा बाजार स्थित फैज़े ए आम निस्वा इंटर कॉलेज में सोमवार को अभिभावकों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ अभिभावक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित अभिभावकों को एचपीभी वैक्सीन की विशेषताओं एवं इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर( ब्रेस्ट एंव बच्चेदानी के मुह का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर बच्चियों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है। बैठक में यह भी बताया कि निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को यह वैक्सीन...