मधेपुरा, अप्रैल 13 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चार अलग-अलग केंद्रों पर शनिवार को 14 से 15 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान सीएचसी के अलावा रानीपट्टी, रहटा व भतनी एपीएचसी केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल का विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में 30 बच्चियों को तीन बजे तक वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया। इस दौरान विभाग के डीआईओ डॉ विपीन कुमार गुप्ता, डॉ आशुतोष कर्ण, डीपीएम प्रिंस, बीएचएम कुमार धनंजय, डीईओ मुजाहिद आलम द्वारा अलग अलग केंद्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीआईओ डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को इस वैक्सीन के संबंध में किसी भी तरह के अफवाहों से बचना है और अपने लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए कैंप पर जरूर ...