गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। जिले में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि इन दिनों स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं संचालित होने के कारण इस अभियान की रफ्तार फिलहाल धीमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार परीक्षाएं समाप्त होने के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी आने की उम्मीद है। जिले में 20,000 छात्रों को इस वैक्सीनेशन को लगाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन अब तक 200 के करीब छात्राओं को भी वैक्सीन नहीं लग पाई है। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है और जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र किशोरियों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्य रूप से 14 वर्ष की कि...