पिथौरागढ़, मार्च 30 -- पिथौरागढ़। प्रसिद्ध सेरादेवल मंदिर को सड़क से जोड़ने को लेकर एक बैठक हुई। सोमवार को भड़कटिया में दायित्वधारी गणेश भंडारी, भाजपा जिला मंत्री रघुवीर सिंह, पुजारी चंद्रशेखर भट्ट व सेना के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सड़क निर्माण को लेकर दो विकल्पों को लेकर बात हुई। सड़क निर्माण को लेकर वैकल्पिक सर्वे को लेकर बात हुई। दायित्वधारी भंडारी ने बैठक के बाद मौके पर जाकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी कविंद्र शाह,ललित धानिक,राजेश शर्मा,तहसीलदार विजय गोस्वामी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.