हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि । कारगिल पेट्रोल पंप के समीप रांची पटना रोड कॉपरेटिव कॉलोनी के बगल में अवस्थित कुश क्रांतिदर्शी योग सह वैकल्पिक चिकित्सालय में आंख और कान के रोगों के उपचार में निरंतर मिल रही सफलता तथा आम जनमानस में इन समस्याओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए, तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर कुश क्रांतिदर्शी योग सह वैकल्पिक चिकित्सालय के संस्थापक, चिकित्सक एवं प्रशिक्षक आचार्य मनोज कुमार कुशवाहा तथा वैकल्पिक चिकित्सक सह प्रशिक्षक क्रांति कुमारी के संरक्षण में आयोजित होगा। शिविर में प्रशिक्षु अंजली कुमारी, रीना कुमारी, चम्पा कुमारी एवं मन मोहित कुमार द्वारा इलाज किया जायेगा। यह शिविर 8 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.