नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- कभी आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का करीबी विश्वासपात्र रहे राघव चड्ढा अब खुद को घिरा हुआ पा रहे हैं। पार्टी के दिल्ली तथा पंजाब मामलों में एक अहम हस्ती माने जाने वाले चड्ढा सवाल कर रहे हैं कि क्या मैंने कोई अपराध किया है? राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के तुरंत बाद चड्ढा ने कहा कि उन्हें चुप करा दिया गया है, क्योंकि वे लगातार ऐसे मुद्दे उठाते रहे हैं जो सीधे तौर पर लोगों के रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित करते हैं। हालांकि, आप नेतृत्व ने इसका कड़ा विरोध किया है और उन पर आरोप लगाया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर के कारण संसद में तीखे राजनीतिक मुद्दे नहीं उठा रहे थे। पार्टी के दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने चड्ढा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का उ...