संवाददाता, सितम्बर 5 -- सहारनपुर कलेक्ट्रेट में कोर्ट के आदेश पर मस्जिद पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा सनातनी कभी किसी दूसरे धर्म को ठेस नहीं पहुंचाया। सच्चा सनातनी कभी किसी दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों। एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है। सच्चे सनातनी लोग सौहर्द पसंद हैं। सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सहारनपुर बुलडोजर ऐक्शन पर उन्होंने कहा कि ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवा...