नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- PM Modi in UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हरदोई में किया। इस दौरान उन्होंने एक तरह से यूपी में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी शंखनाद भी कर दिया। पीएम मोदी ने विपक्ष, खासतौर से समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार में रहते समाजवादी पार्टी की करतूतों के कारण अपराध और जंगल राज प्रदेश की पहचान बन गया था। देश भर में इसका उदाहरण दिया जाता था। नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल पारित न होने देने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी। बड़ी सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.