महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेकार पड़े कबाड़ के सामानों को रचनात्मक तरीके से प्रयोग कर घर-परिसर की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है। इसका अनुपम उदाहरण इंडो-नेपाल बॉर्डर सोनौली में स्थित 960 थाई बौद्ध विहार देखने को मिल रहा है। वेस्ट से बेस्ट बन रहे इस विहार में बेकार सामानों की कलाकृतियां परिसर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं। कबाड़ से सुंदरता बढ़ाने के इस बौद्ध विहार के कर्मचारी बेहतरीन तरीके से हर दिन काम करके अपने बौद्ध विहार की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। खाली कांच की बोतलों या जार को अच्छी तरह साफ करके उन पर रंग-बिरंगे पेंट या डेकोपेज (कागज के टुकड़ों से सजाने की कला) किया गया है। बोतलों और लालटेन, लैंप आदि में छोटी एलईडी स्ट्रिंग लाइट्स डालकर उन्हें आकर्षक टेबल लैंप या नाइट लैंप बनाया गया है। प्लास्टिक की बोतलों या बेका...