देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर। केकेएन स्टेडियम देवघर में रविवार को झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन अंतर्गत अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट मैचों का आगाज हुआ। यह मैच टी 20 प्रारूप में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत और जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों मुख्य अतिथि को जिला क्रिकेट संघ द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं रविवार को पहला मैच वेस्ट सिंहभूम सीनियर वूमेन और हजारीबाग सीनियर वूमेन के बीच खेला गया। वेस्ट सिंहभूम सीनियर वूमेन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 113 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी करते हुए चांद मुनि पूर्ति ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया। वहीं प्रियंका सवैया ने 14 रन और रश्मि गुड़िया ने 14 रनों का योगदान द...