वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट, मेरठ समेत कई जिलों में कांग्रेस और सपा नेता नजरबंद, एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 22 -- UP News: दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद वेस्ट यूपी में खासतौर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, सहारनपुर, आगरा और मुरादाबाद क्षेत्र में तैनात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को मंगलवार को ही लखनऊ से निर्देश जारी किए गए। दिल्ली प्रकरण को लेकर कई संगठन और पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया था और कुछ लोग जिला मुख्यालयों पर ही धरना प्रदर्शन और विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मेरठ और आसपास के तमाम जिलों में सपा, कांग्रेसी और बाकी संगठन पदाधिकारियों को घर पर ही नजरबंद कर दिया। बाकी जो पुलिस के हाथ नहीं आए, उन्हें रोकने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-58 पर नाकाबंदी की गई। दूसरी ओर, मेरठ में नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का 'छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.