नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मेरठ, राकेश प्रियदर्शी: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) को साधने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए भाजपा ने खास रणनीति तैयार की है। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों (जिन्हें सांगठनिक रूप से 19 जिलों में बांटा गया है) की 71 विधानसभा सीटों पर पार्टी का विशेष फोकस है। सोमवार को शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का स्पष्ट मंत्र दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मेरठ के सुभारती विवि में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में कहा कि वे ऐसे संतों और वीरों की पवित्र भूमि पर आए हैं, जिन्होंने प्...