मेरठ, मार्च 16 -- पहाड़ों पर सक्रिय एवं सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को मौसम ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी में सुबह से पलटी मार दी। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को बदल दिया। 11 बजे तक बूंदाबांदी का दौर चला और फिर मौसम साफ हो गया। शाम तक धूप निकली, लेकिन रात में फिर से बादलों ने डेरा जमा लिया। बारिश-ओलावृष्टि से दिन के तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह सामान्य से नीचे चला गया। मार्च में रविवार सबसे ठंडा दिन रहा। मार्च की शुरुआत से ही मेरठ में दिन के तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस ऊपर तक जा चुके थे। बादल, बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का यह दौर रुक-रुककर 20 मार्च तक जारी रहने के आसार हैं। इस अवधि में दिन में धूप निकलेगी लेकिन सुबह, देर शाम और रात में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं।5.1 मिमी बारिश, पारा 4.3 डि...