मेरठ, दिसम्बर 23 -- कोहरे से जूझ रहे मेरठ सहित वेस्ट यूपी पर अब शीतलहर, सर्द दिन और प्रदूषण का हमला होने जा रहा है। 29 दिसंबर तक मध्यम से अत्यधिक घने कोहरे के आसार हैं। 72 घंटे में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में यह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के मैदानों तक पहुंचने से सर्द दिन से अत्यधिक सर्द दिन के हालात बनने की आशंका है। मैदानों में सर्द दिन की स्थितियां उस वक्त बनती हैं जब औसत न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे हों और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम बने हुए हों। सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक की कमी पर अत्यधिक सर्द दिन की स्थिति बनती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.