मेरठ, मार्च 29 -- पीएम मोदी द्वारा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन केवल एक बुनियादी ढांचे का समर्पण नहीं है, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक भूगोल को बदलने वाला 'गेमचेंजर' साबित होगा। इस एयरपोर्ट का सबसे बड़ा और सीधा लाभ मेरठ और बुलंदशहर को मिलने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के जाल और नए लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए अब मेरठ से जेवर की दूरी सिमटकर करीब सवा घंटे की रह जाएगी। अब वेस्ट यूपी को अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की भीड़ और ट्रैफिक पर निर्भर नहीं रहना होगा। जेवर एयरपोर्ट का विकल्प मिल गया है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क से बदलेगी सूरतजेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक विशेष कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। बुलंदशहर के रास्ते बनने वाले नए लिंक एक्सप्रेसवे स...