हापुड़, मार्च 19 -- गुरुवार को गांव हरसिंहपुर में गन्ना विकास परिषद धौलाना, एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिल द्वारा किसानों को जागरुक करने के लिये एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में किसानों को गन्ना बीज बदलाव के लिये नई स्वीकृत गन्ना प्रजाति को0 0118,को0शा0 18231 व को लख 14201 को.शा 98014 आदि की बुआई एवं गन्ना फसल में ट्राईकोडरमा के प्रयोग की महत्तव के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना फसल में रेड रोट लाल सडन नामक बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहें हैं। इस बीमारी के बचाव के लिये किसानों को जागरुक होना जरुरी है। जिस खेत में रेड रोट आ जाए उस खेत के पौधा गन्ना की पेड़ी नहीं लेनी चाहिए। साथ ही कृषकों को इफ्को के द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी दी। वही इफ्को के क्षेत्रधिकारी द्वारा किसानों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.