धनबाद, जुलाई 19 -- वेस्ट मोदीडीह शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ समर्थकों की बैठक हुई। इसमें यूनियन को सशक्त बनाने पर विमर्श किया गया। इसके अलावा माइंस का विस्तारीकरण, सुरक्षा, उत्पादन, कर्मियों की समस्या, फाइटिंग फंड (सहायता राशि), ब्लड बैंक आदि की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता अरशद हुसैन व संचालन राजू कुमार ने किया। बैठक में कतरास क्षेत्रीय सचिव अमरीश चौधरी, विजय कुमार, शंकर दयाल सिंह, सूर्यदेव बेलदार, सौरव सिंह, उपेंद्र पांडेय, कुमुद शिखर, संतोष सिंह, मुस्लिम अंसारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...