नैनीताल, फरवरी 14 -- बेतालघाट, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में कला शिक्षिका जानकी राणा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की आकर्षक प्रदर्शनी शनिवार को लगाई गई। उद्घाटन प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने घर में उपलब्ध वेस्टेज मटेरियल से सुंदर और रचनात्मक कलाकृतियां तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षिका जानकी राणा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की आंतरिक कला को निखारने का अवसर देती हैं। प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने घोषणा की कि आगामी सत्र में सर्वश्रेष्ठ कलाकृति तैयार करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यहां राजपाल सिंह नेगी, राजकुमार भंडारी, सत्यदेव, केडी सिंह, दिलीप फर्त्याल, पुष्पा मठपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.