रामगढ़, अप्रैल 20 -- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आपातकालीन तैयारी और अग्नि सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में एक संयुक्त अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल झारखंड अग्निशमन विभाग के जिला अग्निशमन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित की गई। इस अभ्यास को टाटा स्टील की फायर सर्विस टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। अस्पताल परिसर के भीतर आग लगने के एक काल्पनिक आपात स्थिति जैसा माहौल तैयार किया गया, जिसके दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने त्वरित निकासी प्रक्रिया, अग्निशमन तकनीकों और समन्वित बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। इस ड्रिल का उद्देश्य अस्पताल के कर्मचारियों की तैयारी का आकलन करना, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.