रामगढ़, मई 31 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पुअनि अविनाश कुमार ने इस मौके पर कहा की हम लोग तंबाकू और तंबाकू उत्पादों से खुद तो दूर रहेंगे ही, साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। तंबाकू जानलेवा है और इससे दूर रहने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों से कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। इससे अनेकों घर तबाह हो रहे हैं। अगर घर के किसी एक भी सदस्य को तंबाकू जनित बीमारी कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग हो जाता है तो इसका इलाज कराते-कराते पूरा परिवार सड़क पर आ जाता है‌। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ली नशा...