रामगढ़, मार्च 2 -- केदला, निज प्रतिनिधि। होली को लेकर सोमवार को वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने परेज, केदला और घाटो में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि होली हिंदुओ का बड़ा त्यौहार है। वहीं इन दिनों रमजान का महिना भी चल रहा है। वेस्ट ओपी क्षेत्र के सभी समुदाय के लोग अपने अपने त्योहार एक दूसरे के साथ मिलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। लोगों के बीच इसी बात को पहुंचाने और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है। केदला में इचाकड़ीह पंचायत के केदला तीन नंबर से लेकर झारखंड 15 नंबर तक फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं परेज कॉलोनी और परेज चौक में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुअनी रंजीत सिंह, पुअनी अविनाश कुमार, पुअनि संजय बेदिया, पुअनी रवि कुमा...