नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 11 साल की मासूम बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात 4 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोपी इलाके में सब्जी बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में लगे 100 सीसीटीवी खंगाले। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और इलाके में सब्जी बेचने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल को निहाल विहार थाने में सूचना मिली कि एक बच्ची के साथ उसके घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता का बयान उसके परिजनों की मौजूदगी में दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- ड्रग तस्करी में वाहन पकड़े तो रद्द होगा परमिट,नशे के सौदागरों के खिलाफ नया प्लानपॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.