झांसी, अक्टूबर 3 -- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक उपलब्धि हासिल की है। रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को दिए गए 285.00 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व, स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य के सापेक्ष 286.79 करोड़ रुपये का निस्तारण करके इसे मात्र छह महीने की अवधि में ही पूरा कर लिया गया है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशों और प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एस.पी. द्विवेदी की रणनीतियों के फलस्वरूप उत्तर मध्य रेलवे को प्राप्त हुई है। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 285.00 करोड़ रुपये के वार्षिक टारगेट को वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में ही हासिल कर नया इतिहास रचा गया। यह भी पढ़ें- छह माह में हासिल किया सालाना स्क्रैप बिक्री लक्ष्य अनुपयोगी संपत्तियों और स्क्रैप के इस त्वरित एवं कुशल प्रबंधन से न केवल रेलवे को वित्तीय लाभ हुआ है, बल...