फिरोजाबाद, मार्च 8 -- फिरोजाबाद के गांधी पार्क में प्रवेश करते ही आपको आभास होगा कान्हा की नगरी का। बांके बिहारी के मंदिर की कलाकृति भी यहां पर नजर आएगी, जो आपको वृंदावन में होने का आभास कराएगी तो माखन की बड़ी सी मटकी भी आपका ध्यान खींचे बगैर नहीं रहेगी। भगवान शंकर की जटा से निकलने वाली गंगा की कलाकृति भी यहां पर है। नगर निगम ने इसे नाम दिया है वेस्ट टू वंडर पार्क। अभी तक नगर निगम को इसका हैंडओवर नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही नगर निगम इसे हैंडओवर लेने की तैयारी में है। गांधी पार्क शहर का प्रमुख पार्क है। इसमें बड़ी संख्या में सुबह टहलने के लिए लोग आते हैं। वेस्ट टू वंडर पार्क के तहत अब इसका स्वरूप बदल गया है। गांधी पार्क में आप प्रवेश करेंगे तो नजर आती है बांके बिहारी मंदिर के बाहरी हिस्से की कलाकृति। जिस तरह से बांके बिहारी मंदिर के बाहर का...