जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। कलाकार इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वेस्टर्न डांस वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 8 जून से 10 जून तक आयोजित इस वर्कशॉप में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वेस्टर्न डांस की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला का संचालन वर्कशॉप का संचालन नृत्य प्रशिक्षक एवं वर्कशॉप समन्वयक नीरल हेम्ब्रम द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने नृत्य की तकनीकों के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मंच प्रस्तुति का भी अनुभव प्राप्त किया।

समापन समारोह समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को "सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप परफॉर्मर पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकार इंस्टीट्...