मुरादाबाद, मई 20 -- तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं मांगों को लेकर एसडीएम बिलारी को ज्ञापन भी दिया। बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कार्य नहीं किया। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को दोहराया। अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसी भी हाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच लेकर रहेंगे। इस बीच हाई कोर्ट बेंच को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट से जारी हुए नोटिस को लेकर भी चर्चा की गई, बाद में एसडीएम विनय कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया। यह भी पढ़ें- ​लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य ब...