वेस्टइंडीज ने हारकर भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में जड़े 2000 छक्के; भारत कितना दूर?
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- शे होप की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम को भले ही भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, मगर उनकी टीम ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बेहद नजदीक टीम इंडिया भी है। वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में कुल 13 छक्के लगाए। इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत 1997 छक्कों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में 8 छक्के लगाए थे। टीम इंडिया ने इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 में पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर 223 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई। भारत ने यह मैच जीत 5 मैच की सीरीज में 2-1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.